फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप डाला की टक्कर से ऑटो सवार छह घायल

Sat, 10 Dec 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में लोहानी गांव के पास दोपहर बाद  पिकअप डाला की टक्कर से ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करायागया। हादसे के बाद पिकअप डाला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। सवारियों से भरा ऑटो भिवानी से लोहानी गांव की ओर जा रहा था। ऑटो जब जूई नहर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आए पिकअप डाला गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मारी। जिससे ऑटो सड़क किनारे हीपलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सतपाल सिंह, महाबीर, जहरो देव,ी राजो देवी व दो अन्य घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। किसी को गंभीर चोट नहींआई। अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि घायलउपचाराधीन है। मामला जूई चौकी का है।घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डिवाइडर से टकराई बारातियों की कार, चार घायल
शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की कार देर रात देवीलाल चौक के पास संतुलन बिगडने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इमरजेंसी ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। देवसर गांव वासी कुछ युवक ऑल्टो कार से भिवानी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जब वे देवीलाल चौक के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का कारण कोहरा भी बताया जा रहा है। हादसे में देवसर वासी अमित, साहिल, विक्रम, विनय घायल हुए। सूचना पर अनाजमंड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में अनाजमंड़ी चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि इत्तेफाकन हादसा हुआ। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें