भिवानी के चरखी दादरी में चंपापुरी स्थित मुख्य जलघर पर तैनात एक कर्मचारी की सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सुबाना निवासी राजेंद्र 42 चंपापुरी जलघर पर तैनात था। उसके साथी कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत हो गया। इसके बाद वो उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।