तोशाम में निंगाना माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली की निंगाना माइनर के पंप हाउस एक पर नहर में एक शव है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर कर शव कब्जे में लिया। शव गली-सड़ी अवस्था में था। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शव की सूचना मिलने के बाद शव को नहर से निकालकर भिवानी भेज दिया है।