फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की शादी से दो दिन पहले जोहड़ में मिला चाचा का शव

Sat, 15 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
घर में बनवारे की तैयारी चल रही थी। शाम को घर में भतीजे की शादी के लिए बनवारा है। 16 अक्तूबर को शादी है और चाचा का शव जोहड़ में तैरता मिला। बड़सी गांव के जोहड़ में राज मिस्त्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बड़सी गांव से बृहस्पतिवार दोपहर से लापता राजमिस्त्री करीब 38 वर्षीय कृष्ण कुमार का शव सुबह जोहड़ में देखा गया। जोहड़ में शव मिलने की सूचना पर खासी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि कृष्ण बृृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से लापता था। परिवार वालों ने देर शाम तक नहीं लौटने पर काफी तलाश भी की और सुबह जोहड़ में शव मिला। उसे दो लड़की व एक लड़का है। भतीजे धर्मबीर ने बताया कि उसके भाई की 16 अक्तूबर की शादी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही है और मेहमान आए हुए है। शुक्रवार को चाचा कृष्ण ने बनवारे का कार्यक्रम रखा था। सुबह ही यह हादसा हो गया। मामले में एएसआई मदन सिंह ने बताया कि कृष्ण की मौत जोहड़ में डूबने से हुई है। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें