फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से फिर गर्माया राकेश हत्याकांड

Thu, 19 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित भाजपा नेता राकेश मलिक हत्याकांड का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मंगलवार देर सायं व्यापार मंडल की बैठक में दो मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग (ऑडियो क्लिप) सामने आई है। मामले में व्यापार मंडल वीरवार को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से हत्याकांड की फाइल दोबारा खोलने व ऑडियो में हुए खुलासे से जुड़े लोगों पर मामला दर्ज कर अतिशीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीबन आठ बजे अग्रवाल धर्मशाला में हुई व्यापार मंडल की बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान व राकेश मलिक के भाई जोगेंद्र मलिक दो कॉल रिकॉर्डिंग लेकर आए। कॉल रिकॉर्डिंग में एक महिला द्वारा दो लोगों से पैसे मांगने का खुलासा हुआ है। बातचीत में महिला अपने आप को राकेश चहल की पत्नी बता रही है। राकेश चहल मलिक हत्याकांड में आरोपी हैं जो इस समय जेल में हैं। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल व राकेश मलिक के परिजन एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से हत्याकांड की फाइल दोबारा खोलने, ऑडियो से जुड़े लोगों पर मामला दर्ज कर अतिशीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की जाएगी।
राकेश मलिक के छोटे भाई व व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने कहा कि हत्या के पीछे प्रभावशाली लोगों का हाथ होने की शंका शुरू से जाहिर की जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग के बाद तार भी प्रभावशाली लोगों से जुड़ते दिख रहे हैं। पुलिस हत्याकांड की फाइल बंद कर चुकी है। फाइल दोबारा खोली जाए और रिकॉर्डिंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लाया जाए ताकि साजिश का पर्दाफाश हो सके। जोगेंद्र मलिक ने कहा कि एक ऑडियो में राकेश चहल की पत्नी से तोशाम के एक व्यापारी से बात कर रही है और कह रही है कि तुम्हारे कहने से हमने इतना बड़ा काम कर दिया। दूसरी ऑडियो में राकेश चहल की कथित पत्नी एक जन प्रतिनिधि से बात कर रही है जिसमें खर्चे के लिए पैसे मांग रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
21 फरवरी 2014 की रात करीबन आठ बजे तोशाम में भाजपा नेता व व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश मलिक की अनाज मंडी में स्थित उनके कार्यालय में ही पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राकेश मलिक के परिजनों ने हत्या के पीछे राजनैतिक रंजिश का आरोप लगाया था और साथ ही सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

दोबारा चुने गए प्रधान
बैठक में जोगेंद्र मलिक को अगले दो साल के लिए दोबारा से व्यापार मंडल का प्रधान सर्वसम्मति से चुन लिया गया। कार्यकारिणी की भी जल्दी ही घोषणा की जाएगी। पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें