झोझू कलां कन्या महाविद्यालय के समीप सड़क पर पड़े पेड़ से बाइक टकराने पर शराब ठेकेदार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने मंगलवार सुबह करवाया। मृतक का गांव मैहड़ का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मैहड़ा निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार सोमवार शाम अपनी बाइक लेकर जावा बीजणा स्थित अपने शराब ठेके पर जा रहा था। अभी वह गांव झोझू कलां कन्या महाविद्यालय के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान सड़क पर गिरा एक पेड़ उसे दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। घटना में कृष्ण बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए उसे दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।