फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठाएंगे किसानों की आवाज

Tue, 23 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल इमेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की नेता व पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों पर जबरदस्ती थोपी जा रही फसल बीमा योजना के खिलाफ कांग्रेस की ओर से विधानसभा सत्र में सवाल उठाया जाएगा। साथ ही सीएलपी की बैठक में सहमति के बाद लावारिस पशुओं से आम लोगों को हो रही परेशानी, स्वामीनाथन रिपोर्ट, टेल तक पानी पहुंचाने, लॉ एंड आर्डर के फेल होने आदि मुद्दों को लेकर विस में सरकार को घेरा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के कारण किसान  बर्बाद हो रहे है, कर्मचारी-मजदूर विरोध पर मजबूर हैं, युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सड़कों पर लावारिस पशुओं के जमावड़े के कारण राहगीरों के लिए सही सलामत गुजरना मुश्किल हो गया है तो वहीं गांवों में ये लावारिस पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहे ंहै। बावजूद इसके सरकार कोई भी उचित प्रबंध करने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि पिछले साल सफेद मक्खी से बर्बाद हुई फसलों को लेकर वित्तमंत्री विधानसभा में मुआवजा बांट देने की बात करते है, लेकिन अभी तक प्रदेश के काफी किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया।  खस्ताहाल सड़कों की फोटो व्हाट्स-अप पर डालने पर 72 घंटे में समस्या दूर तो नहीं होती, लेकिन नई बनाई हुई सड़क जरूर बह जाती है।

स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी, नेहरू का योगदान नहीं झुठला सकते
केंद्रीय कृषि मंत्री के एक परिवार से आजादी नहीं मिली के बयान पर पलटवार करते हुए सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आज की नहीं 130 वर्ष पुरानी पार्टी है। स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी, नेहरू की भूमिका को कोई नहीं झुठला सकता। गौरतलब है कि रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा था कि आजादी किसी एक परिवार के बलबूते नहीं मिली, बल्कि लाखों शहीदों, सेनानियों के त्याग, समर्पण, बलिदान से देश गुलामी से छुटकारा मिला।
विज्ञापन


झूठे इवेंट मैनेजमेंट में गोल्ड मेडल की हकदार भाजपा
केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि अगर ओलंपिक में झूठे इवेंट मैनेजमेंट की प्रतिस्पर्धा शामिल हो, तो भाजपा सरकार विश्व के सभी देशों को पछाड़ कर गोल्ड मेडल हासिल करेगी। दो साल के कार्यकाल के बावजूद अपने 154 चुनावी वादों से एक भी पूरा नहीं कर पाने से सरकार ने इसका प्रमाण भी दे दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें