फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 09 Oct 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जले सिलेंडर।
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में फैक्ट्री मालिक के घर लीक सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ सामान जल गया तो जलता सिलेंडर बाहर निकाला गया। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। ढाणा रोड पर गली नंबर 11 में फैक्ट्री संचालक प्रकाश के घर अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर की आग ने आसपास के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। वाशिंग मशीन भी जल गर्ई। वहां मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह सिलेंडर को घर से बाहर गली में डाला और उस पर मिट्टीडाली। इसके बाद भी आग नहीं बुझी। जिसके बाद दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। प्रकाशसिंह ने बताया कि 25 सितंबर को सिलेंडर लाए थे। यह भरा ही रखा था। आज सिलेंडर खत्म होनेपर बदलने लगे तो सिलेंडर लीक था। जिस कारण अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। गैस एजेंसी संचालकों ने तुरंत ही लीक सिलेंडर बदलवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें