फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मर्डर मामले की अपडेट लेने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

Sat, 19 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवान शहर से सटे गांव उमरावत में बीते 10 नवंबर को पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल शुक्रवार को यहां पहुंची और पुलिस अधिकारियों से अपडेट लिया।
शुक्रवार दोपहर एसपी कार्यालय के सभागार में महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीएसपी विजय देशवाल ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि उमरावत मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पांचाल ने जिला भर में महिला उत्पीड़न के मामलों व उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही महिला उत्पीड़न मामलों में कार्रवाई को लेकर आने वाले मेडिकल या बयान दर्ज करने में होने वाली परेशानियों को भी जाना।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उमरावत मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस अवसर पर महिला पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी, एसआई सुखबीर सिंह, नसीब सिंह आदि मौजूद रहे।

दूसरे जिलों की तुलना में भिवानी में अपराध कम
अमूमन पुलिस प्रशासन से खफा रहने वाली हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने भिवानी पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के मुकाबले महिलाओं के खिलाफ कम अपराध हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक होगी और पुलिस किसी भी मामले पर तुरंत कार्रवाई करेगी तभी महिलाओं पर होने वाले अपराध कम होंगे। सरकार पर सहयोग न देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उन्हें आयोग को पूरा सहयोग करने तथा स्टाफ व गाड़ी की सुविधा देने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें