भिवानी के गांव मिताथल में 50 वर्षीय महिला सुनीता की करंट लगने से मौत हो गई। मामला करीब रात साढ़े आठ बजे का है महिला पशुओं के लिए चारा काट रही थी। कि अचानक चारा काटने की मशीन में करंट आ गया जिसके चलते महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला सुनीता को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।