फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को नहीं आया होश, दो पीजीआई रेफर

Wed, 14 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीजीआई रोहतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के सामान्य अस्पताल में लूट की शिकार तीन महिलाओं को दूसरे दिन भी होश नहीं आया। दो को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक महिला के लड़के की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को सामान्य अस्पताल के एक्स रे रूम केपास तीन बुजुर्ग महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर व सूंघाकर नगदी व आभूषण लूट लिए गए थे। तीनों बुजुर्ग महिलाओं अमर नगर वासी करीब 55 वर्षीय राजपति, लोहड़ चौपटा वासी बंसराजी व कृष्णा कॉलोनी वासी शर्मिष्ठा लूट का शिकार बनी। तीनों की ज्वैलरी, नगदी लूट ली गई। तीनों को ही दूसरे दिन भी होश नहीं आया है। महिला राजपति व बंसराजी को रात को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला  शर्मिष्ठा अभी भी पीजीआई में उपचाराधीन है। तीनों को ही पूरी तरह होश नहीं आया है। महिला शर्मिष्ठा अब थोड़ी-थोड़ी आंखे खोल रही है मगर ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रही। उधर पुलिस ने महिला शर्मिष्ठा के लड़के के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में दिनोद गेट चौकी से इंचार्ज एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि तीनों महिलाओं की हालत अभी गंभीर हैऔर उन्हें पूरी तरह होश नहीं आया है। फिलहाल एक महिला के लड़के के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें