फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग की दलदल में फंस रहे हैं बेरोजगार : किरण

Tue, 05 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी ड्रग माफिया पांव जमा रहा है। बेरोजगार युवा ड्रग के फेर में फंस कर बर्बाद हो रहे है। हरियाणा का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा  है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सोमवार को अपने आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में किरण चौधरी ने कहा कि सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था। दो करोड़ तो दूर दो साल में दो नौकरियां भी नहीं दी। युवा बेरोजगार सड़क पर घूम रहे। बेरोजगारी के कारण के नशे की लत, ड्रग माफिया के फेर में फंस रहा है। हरियाणा पुलिस की भर्ती के दौरान ड्रग के सेवन से मरे युवकों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा पंजाब न बन जाए इसके लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। किरण चौधरी ने कहा कि हैपनिंग हरियाणा मुद्दे पर राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करे कि कितना निवेश हुआ। कितनी फैक्ट्रियां लगी और कितने युवाओं को रोजगार मिला। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि ड्रग माफिया को रोकने के लिए नए कानून बनाने की जरूरत नहीं बल्कि जो है उन्हें ही अच्छे से लागू किया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें