सीएम को ईमानदार बताने वाले बयान के बाद शुरू हुई सियासत पर सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने इशारों में जवाब दिया। वे बोलीं, चाहे दूसरी पार्टी उनका विरोध करे या उनकी खुद उनकी पार्टी, वो केवल काम करने में विश्वास रखती है और किसी से डरने वाली नहीं है।
रविवार को बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज के प्रांगण में भाजपा सरकार के विरूद्ध पोल खोलो अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. बंसीलाल तथा स्व. सुरेन्द्र ङ्क्षसह जो काम अधूरे छोड़ कर गए थे, उनको पूरा करने का समय आ गया है। उनके 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद इलाके की तस्वीर बदलने वाली कलम आपके हाथ में आने वाली है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की बीमा योजना में केवल पूंजीपतियों का स्वार्थ निहित है। इसमें किसान को कुछ नहीं मिलने वाला है। ट्यूबवेल तत्काल कनेक्शन योजना की राशि एक से दो लाख रुपये बढाकर किसान पर आर्थिक भार डाला है। बिजली, पानी तथा सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आए दिन जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि चुनावों से पहले काला धन वापस लाने, बेरोजगारों को रोजगार, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जैसे 155 वादे किए थे। लेकिन, सत्ता प्राप्ति के बाद जहां बुजुर्गो को पेंशन, युवाओं को रोजगार के नाम पर परेशान किया जा रहा है
इस अवसर पर मदन श्योराण बिधनोई, सतबीर सिरसी, जयचंद चैहडिय़ा, शीशराम मेचू, सुरेन्द्र मलिक, कुलबीर सोहेल, मनोज मतानी, विज्ञान बिधनोई, दलीप सिरसी, ओमप्रकाश जांगड़ा, डॉ. मानसिंह गरवा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जो कहा, ईमानदारी व सचाई से कहा
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री को ईमानदार बताने के बयान पर मचे बवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि वे जो कुछ भी करती है, जो कुछ भी कहती है, पूरी ईमानदारी और सच्चाई से कहती है। वे प्रदेश भर में लोगों को भाजपा की गलत नीतियों के विरोध में एकजुट कर रही है। जो काम करता है, उसका हमेशा से ही विरोध होता आया है। उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। कांग्रेस नेताओं द्वारा उनको सीएलपी लीडर से हटाए जाने की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि जिसको जो करना हो, वो करे। उन्होंने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं, पार्टी और प्रदेश हित में काम किया है, और करती रहेगी।