फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिवार को सांगवान खाप देगी पांच-पांच लाख रुपये

Fri, 29 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ख्‍ााप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट आरक्षण के दौरान हुए उपद्रव में मारे गए लोगों के परिवारों को सांगवान खाप सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा स्थित सांग धाम पर 15 मई को आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को खाप पांच-पांच लाख रुपये बतौर सहायता राशि देगी। इसके अलावा घायलों की मदद के लिए रोहतक स्थित नांदल भवन को भी खाप पांच लाख रुपये देगी। यह फैसला बृहस्पतिवार को सांगू धाम पर आयोजित सांगवान खाप के 40 गांवों की पंचायत में सर्वसहमति से लिया गया।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा की चपेट में आने से मृत परिवारों की मदद के लिए सांगवान खाप ने करीब एक माह पूर्व आयोजित पंचायत में चंदा एकत्रित करने का फैसला लिया था। इसके बाद खाप के अधीन आने वाले गांवों से करीब सवा करोड़ रुपये चंदा एकत्रित भी किया गया। सम्मान समारोह व चंदा वितरण की रूपरेखा तैयार करने के लिए सांगवान खाप ने बृहस्पतिवार को खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर 40 गांवों की पंचायत बुलाई। पंचायत में एकत्रित हुए चंदे का आंकलन कर सर्वसहमति से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि का प्रस्ताव सर्वसहमति से पास किया गया। वहीं खाप प्रधान कर्नल रिसाल सिंह ने 15 मई को सम्मान समारोह आयोजित करने का एलान भी किया।  इसके साथ ही एक मई को गांव इमलोटा में आयोजित सर्व जातीय व सर्व खाप महापंचायत में भी सांगवान खाप ने अपनी पूर्णतया भागीदारी निभाने का फैसला भी लिया गया। इस दौरान सांगवान खाव सचिव नरसिंह, राजबीर सिंह, रविंद्र, विजय शास्त्री, ईश्वर सिंह, प्रताप सिंह, राम सिंह, रणधीर धिकाड़ा, रामनिवास, आचार्य ऋषिपाल आदि मौजूद थे।

खाप फौगाट भी करेगी दो मई को सम्मानित
फौगाट खाप की बैठक सोमवार को चरखी दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप  प्रधान रामदास फौगाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस दौरान पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से दो मई को सुबह 10 बजे सम्मान समारोह आयोजित कर आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में  करीब 20 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें