फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक आरक्षण नहीं तो होगी आरपार की लड़ाई

Mon, 28 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अल्टीमेटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर खाप पंचायतों ने तीखे तेवर दिखाए हैं। भिवानी, हिसार व जींद जिले में सक्रिय विभिन्न खापों के नुमाइंदों ने आरक्षण के लिए हुंकार भरी और दो-टूक अल्टीमेटम दिया कि 31 मार्च तक आरक्षण नहीं मिला तो तीन अप्रैल को दिल्ली में बैठक के बाद आरपार की लड़ाई का ऐलान होगा। जाट आंदोलन के दौरान दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को खापों के नुमाइंदे डीसी व एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन


रविवार को धनाना गांव के ऐतिहासिक बंगले में हुई पंचायत में तीन जिलों के 30 गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में यशपाल मलिक गुट की अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति, जाटू खाप 84, पंघाल खाप, सांगवान खाप, फौगाट खाप व कालीरामण खाप सहित सैकड़ो की संख्या में विभिन्न खाप प्रतिनिधियों ने शिरकत की। पंचायत की अध्यक्षता जाटू खाप-84 के प्रधान सूबेदार राजमल ने की। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च तक समाज इंतजार करेगा। इसके बाद सरकार ने आरक्षण नहीं दिया तो समाज सरकार को वादा खिलाफी को धोखा मानेगा। इसके बाद आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। पंचायत में यह भी मांग की कि पुलिस यदि किसी युवा को गिरफ्तार करती है तो पहले 21 सदस्यीय कमेटी के संज्ञान में जरूर लाई जानी चाहिए। बाद में शेरसिंह रतेरा, राजमल सूबेदार, रामस्वरूप कालीरामण व कैप्टन रामचन्द्र ने बताया कि शेरसिंह रतेरा, राजमल सूबेदार, रामस्वरूप कालीरामण व कैप्टन रामचन्द्र ने बताया कि तीन अप्रैल को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरपार के आंदोलन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पंघाल खाप के प्रधान चिरंजीलाल, सांगवान खाप के प्रधान विजय शास्त्री व आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान होशियार सिंह जताई सहित कई लोग मौजूद थे।

21 सदस्यीय कमेटी डीसी व एसपी से मिलेगी
उपद्रव के दौरान मारे गए बच्चों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए पंचायत में चंदा एकत्र करने का भी निर्णय लिया गया। चंदा और झूठे मुकदमे वापसी के लिए पंचायत ने 21 सदस्यीय कमेटी के गठन को भी हरी झंडी दी। इस कमेटी में गांवों से एक-एक मौजिज व्यक्ति व एडवोकेट को शामिल किए जाने पर सहमति बनी। प्रदेश भर में जिला स्तर पर 21 सदस्यों की कमेटी बनाने की बात भी कही गई। ये कमेटियां अपने-अपने जिलो में एसपी व डीसी से मिलकर झूठे मामलो में फंसाए गए युवाओं को रिहा करवाने के लिए काम करेगी। सोमवार को कमेटी डीसी व एसपी से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन


वकीलों से ली जाएगी राय
आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान होशियार सिंह जताई ने बताया कि 28 मार्च सोमवार को गिरफ्तार किए गए युवाओं की रिहाई के लिए डीसी व एसपी से मिला जाएगा और वकीलों की सहायता ली जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें