फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल सात वर्षीय बच्ची की मौत, चालक पर मामला दर्ज

Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के सिंघानी गांव में गाड़ी की टक्कर से घायल सात वर्षीय बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिंघानी गांव के बस स्टैंड पर रविवार दोपहर बाद गाड़ी की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लोहारू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य अस्पताल भिवानी रेफर किया गया था। परिजन पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया। बच्ची के पिता बद्री प्रसाद ने बताया कि मिंटू उसकी सात बेटियों में छठे नंबर की बेटी थी और अपनी माता के साथ गांव जा रही थी तो यह हादसा हुआ। परिजनों ने गाड़ी चालक का नंबर भी पुलिस को दिया। लोहारू थाना से जांच अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनेां को सौंप दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें