भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे के सामान्य अस्पताल के समीप बृहस्पतिवार को कैंटर की चपेट में अकर घायल हुए बुजुर्ग ने पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को सामान्य अस्पताल के समीप कैंटर की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग राजू गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बुजुर्ग को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी अस्पताल भेजा गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान पीजीआई में बुजुर्ग की मौत हो गई। बवानीखेड़ा थाना से पुलिस कर्मी प्रेम कुमार ने बताया कि कर्मचारी पीजीआई गए हुए है। कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।