भिवानी के बवानीखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदारों से बोतल लेकर आते हैं और ग्रामीणों को दस दस रुपये में पैक पिलाते हैं। शराब की कम मात्रा होने के कारण पुलिस का भय भी उनको नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात राजेन्द्र और सतबीर के साथ भी शराबियों ने मारपीट की। उनको इलाज के लिए सूई के पीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
ग्रामीण शांति देवी, भतेरी, वीना, वीरमति, कैलाशों, महेन्द्र, राजेश, पवन, संजय, राजेश चैहान आदि ने बताया कि गंाव के हर गली व नुक्कड़ पर शाम होते ही अवैध शराब के अड्डों पर महफिल लगनी शुरू हो जाती है। रात होते होते वहां से किसी ग्रामीण या महिला का गुजरना मुश्किल हो जाता है। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि अवैध शराब से संबंधित कोई शिकायत मिलते ही उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है। बलियाली में देर रात आपसी झगड़ा हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।