फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा को अच्छे वकीलों की जरूरत, नाम-नंबर न हों तो मुझ से ले जाएं : अभय चौटाला

Tue, 06 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अभय चौटाला
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा को अच्छे वकीलों की जरूरत है, अगर वो किसी वकील को नहीं जानते हो तो मुझसे नाम व नंबर ले जाएं। सीबीआई ने अभी तो पहला पेज खोला है तो वे भूमिगत हो गए, जब 400 पेज की रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी तो पूरे इंटरपोल, दुनियाभर की पुलिस भी हुड्डा को नहीं ढूंढ पाएगी।
विज्ञापन


ये सियासी तंज नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर वर्कर मीटिंग में कसे। सोमवार को देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर इनेलो सद्भावाना रैली के लिए पहुंचे अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला को जेल होने पर हुड्डा हमें अच्छे वकील करने की राय देते थे। लेकिन अब असलियत सबके सामने है। जीवन में जो जैसा करता है, वैसा भरता है। यहां देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस साल व भाजपा ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में केवल जनता को लूटने का काम किया है। फरवरी में जाट आंदोलन से लेकर फसल बीमा योजना तक लोगों को बरगलाने, आपसी भाईचारा खराब करने का काम किया जा रहा है। भड़काऊ बयानबाजी करने वाले सांसद राजकुमार सैनी पर अभी तक  कोई कार्रवाई नहीं की हुई। इससे जनता का विश्वास सरकार पर से उठ चुका है।

हरे रंग की चुनरी से एकरंग होगी महिलाएं
करनाल रैली में ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर सद्भावना रैली में कार्यकर्ताओं को अपनी उपस्थिति दर्ज करा पार्टी की मजबूती दर्शानी होगी। रैली में सभी महिलाओं को हरे रंग की चुनरी दी जाएगी, ताकि सभी एकसाथ एक रंग में रंगी नजर आए।
विज्ञापन


जिले में दो बार सीएम कार्यक्रम रद्द होना नई बात नहीं
जिले में दो बार सीएम का कार्यक्रम रद्द होने पर उन्होंने कहा कि यह कोई नहीं बात नहीं है। सीएम आते तो लोग पूछते कि हमने वोट देकर मंत्री (घनश्यामदास सर्राफ) बनाया, उसे मंत्री पद से क्यों हटाया।

मुख्यमंत्री को भी देंगे निमंत्रण
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि करनाल सद्भावना रैली में आने के लिए वो खुद मुख्यमंत्री को निमंत्रण देंगे। ताकि रैली में आकर वो जनता मे उत्पन्न रोष का जवाब दे सके व हकीकत का सामना कर सके। सद्भावना रैली में तीसरे मोर्चे के दिग्गज नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, आंधरा के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा सुप्रीमो मायावती व शरद यादव भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर विधायक राजदीप फौगाट, जिला प्रधान सुनील लांबा, शहरी प्रधान कुलवंत कौंटिया, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, रणबीर मंदौला व रघवीर छिल्लर, बलदेव घणघस, मनमोहन भुरटाना, कमला रानी, निर्मला सर्राफ, जिला पार्षद मनोज यादव, नप पूर्व प्रधान विजय पचगांवा, प्रवक्ता राजू मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें