फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन परमिट फीस 80 प्रतिशत घटाई

Thu, 13 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना परमिट फीस जमा कराये सड़कों पर अपने वाहन दौड़ा रहे वाहन मालिकों को परिवहन विभाग ने भारी छूट के रूप में फेस्टिवल गिफ्ट दिया है। हैवी व्हीकल पर 80 फीसदी तक छूट दी गई है तो लाइट व्हीकल पर 65 फीसदी। ऑटो चालकों को भी परमिट फीस में 50 फीसदी से अधिक की छूट दी गई है। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी आरटीए को पत्र भेजकर नई रेट लिस्ट दी है।

परिवहन विभाग ने वाहन परमिट फीस को 55 से 80 फीसदी तक घटाकर वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। राहत के बाद अब वाहन मालिक भी परमिट के लिए उमड़ने लगे है। परिवहन विभाग ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह छूट कब तक रहेगी। इस कारण वाहन मालिक जल्दी से जल्दी अपने वाहनों का परमिट लेना चाहते है।
विज्ञापन


सालाना जमा हो सकेगी फीस
आरटीए की ओर से पांच साल का परमिट दिया जाता है। अब फीस में भारी कमी गई है। हैवी व्हीकल मालिकों को जहां पांच साल के लिए महज 5250 रुपये जमा कराने होंगे। लाइट व्हीकल चालकों को महज 3500 रुपये। इस राशि को भी वाहन चालक वार्षिक किस्त के रूप में जमा करा सकेंगे। छूट के बाद हैवी व्हीकल मालिक खुश है। पहले एक साथ 25 हजार रुपये देना किसी के लिए संभव नहीं था। ऐसे में किस्तों में प्रति वर्ष जमा कराते थे। अब तो पांच साल की राशि जो पहले किस्तों में जमा कराते थे, उतनी एक किस्त के बराबर ही पूरी फीस रह गई है।
विज्ञापन


यह रहेगी परमिट फीस
व्हीकल        पहले            अब
हैवी व्हीकल        25000        5250
लाइट व्हीकल        10200        3500
ऑटो            2100            1000

यह है जिले में वाहनों की स्थिति
व्हीकल                संख्या
हैवी व्हीकल                6000
लाइट व्हीकल                3000
ऑटो                    3200

वाहन परमिट फीस काफी कम की गई है। हैवी वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी गई है। अब पांच साल की फीस 25 हजार से घटाकर 5250 रुपये कर दी गई है। इसी तरह लाइट व्हीकल और ऑटो के परमिट की फीस भी काफी कम की गई है।
जय सिंह, असिस्टेंट आरटीए, परिवहन विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें