फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी में लंबित पड़ी मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वर्कशॉप में बैठक करने के बाद बस स्टैंड तक नारेबाजी करते हुए विभाग महानिदेशक के नाम जीएम रोडवेज को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा अगर जल्द हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 24 जुलाई को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए डिपो प्रधान राजकुमार दलाल व सचिव राजेश शर्मा ने 2012 से भर्ती हुए नए चालक-परिचालकों को प्रदेश सरकार की नई पेंशन स्कीम के तहत ईपीएफ काटे जाने, बराबर की राशि विभाग द्वारा उनके खाते में जमा करवाने, एलटीसी से वंचित रहे कर्मचारियों का तुरंत भुगतान करने, चालक-परिचालकों एवं चेकिंग स्टाफ को घोषित छुट्टियां देने, वेतन का भुगतान एक तारीख तक करने, समय पर ओवर टाइम टीए, कर्मशाला कर्मचरियों को छह से नौ माह तक का बकाया रात्रि भत्ते का भुगतान आदि का पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की। यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेन्द्र दिनोद ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ राज्य स्तरीय मीटिंग में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर नागेश मान, प्रदीप बजीणा, महेन्द्र, कुलदीप कुंगड़, राज बडेसरा, राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें