फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा में पास हुए 42 फीसदी

Fri, 09 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा ओपन स्कूल की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीनियर सेकेंडरी में 42.98 फीसदी विद्यार्थी पास हुए तो सेकेंडरी में 41.47 फीसदी।

अक्तूबर 2016 में हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा ओपन स्कूल की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की सीटीपी, एसटीसी, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय की परीक्षाओं का बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित किया गया। सेकेंडरी की परीक्षा में 41.47 प्रतिशत और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 42.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी की परीक्षा में 43 हजार 663 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 18108 परीक्षार्थी पास हुए। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 32 हजार 294 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 13877 परीक्षार्थी पास हुए। बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन:जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परिणाम प्रतिशतता कम होने के बारे में बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इस बार पर नकल पर खासी सख्ताई थी और इसी कारण परिणाम इतना रहा।
विज्ञापन


सेकेंडरी में लड़के, सीनियर सेकेंडरी में लड़कियां रही अव्वल
सेकेंडरी की परीक्षा में 33 हजार 937 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 14605 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 43.04 रही है, जबकि नौ हजार 726 शामिल लड़कियों में से 3503 पास हुईं, इनकी पास प्रतिशतता 36.02 रही है। सीनियर सेकेंडरी में 25 हजार 836 लड़के पास हुए थे, जिनमें से 11004 उत्तीर्ण हुए, इनकी उत्तीर्ण प्रतिशतता 42.59 रही है, जबकि 6458 शामिल लड़कियों में से 2873 उत्तीर्ण हुई, इनकी उत्तीर्ण प्रतिशतता 44.49 रही है।
सेकेंडरी की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 41.10 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 42.67 रही है। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 42.97 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 42.98 रही है।

मार्च में एक साथ होंगे रेगुलर व ओपन की परीक्षा
अब तक अलग-अलग होती आई बोर्ड के रेगुलर विद्यार्थियों और हरियाणा ओपन के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मार्च में एक साथ होंगी। एक ही डेटशीट से परीक्षाएं होंगी। चार कोड के प्रश्र पत्र विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। सेमेस्टर सिस्टम बंद करने पर बोलते हुए बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के लिए कम से कम 180 पीरियड मिलने चाहिए। सेमेस्टर सिस्टम में ये पीरियड बहुत कम मिल पा रहे थे। विद्यार्थी सेमेस्टर एग्जाम, मंथली एग्जाम में ही ज्यादा व्यस्त रहते थे।  उन्होंने बताया कि डीएड जो कि अब डिप्लोमा इन लर्निंग एजूकेशन है में भी आगे से वार्षिक परीक्षाएं ही होंगी। तीसरे व चौथे सेमेस्टर को ही पूरा करवाया जाएगा। जिसके बाद सेमेस्टर सिस्टम बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


मार्च के बाद होगा एचटेट, शुरू हो सकता है आठवीं का बोर्ड
बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह ने अगले साल से आठवीं कक्षा में भी बोर्ड शुरू करने के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। एचटेट पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि बोर्ड की मार्च में होने वाली परीक्षाओं के बाद ही एचटेट करवाया जाएगा। इस बारे में सरकार से बातचीत की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें