फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 19 Oct 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के पालुवास गांव में महिला का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को तंग करने, मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति, सास समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

मामला सोमवार रात का है। देर रात पालुवास गांव में महिला 25 वर्षीय प्रियंका का शव घर के कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात करीब डेढ़ बजे शव सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। सूचना मृतका के मायके मेरठ के गांव सलावा में दी गई। मंगलवार सुबह मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए। मृतका के पिता हरिओम ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मई 2009 में पालुवास वासी ओमबीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को तंग किया जा रहा था। सास, ननद, ननदोई उसकी बेटी को तंग कर रहे थे और मारपीट कर रहे थे। इस बारे में अनेक बार बातचीत भी हुई। मगर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। हरिओम ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा मगर बेटी के ससुराल वाले नहीं बदले और उसकी जान ले ली। उसकी बेटी को करीब छह साल की बेटी है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, सास, ननद, ननदोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में सदर थाना से एएसआई रामकिशन ने बताया कि शिकायत परपति ओमबीर, सास सुनीता, ननद बरभन, ननदोई धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें