डीसी साहब, कुछ लोगों के मजबूर करने के मारण मेरी मां ने नौ अप्रैल को सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया मगर कोई कार्रवाई नहीं की। अब कुछ लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे है। कार्रवाई नहीं होने तक वह भूख हड़ताल शुरू करना चाहती है। उसे अनुमति दी जाए। यह गुहार हालु बाजार ढागियान गली वासी युवती शालू ने लगाई। शालू की माता कृष्णा की नौ अप्रैल को संदिग्ध मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को शालू अपने पिता प्रताप राय के साथ लघु सचिवालय पहुंची और डीसी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी माता ने नौ अप्रैल को सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें तीन युवकों के नाम लिखे थे। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया मगर तीनों प्रभावशाली और राजनीतिक पहुंच वाले है। इस कारण पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। युवती ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई नहीं होने तक वह अपने पिता प्रताप राय के साथ लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू करेगी। 20 जून से वह भूख हड़ताल शुरू करेगी।