फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से खानक में शुरू होगा खनन

Tue, 08 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में पिछले सात साल से बंद पड़े खानक के पहाड़ों में अगले महीने की एक तारीख से खनन शुरू होगा।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने यह बड़ी घोषणा सोमवार को यहां हुई रैली में की। उन्होंने कहा कि खनन शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलने के साथ विकास के लिए मैटीरियल भी आसानी से उपलब्ध होगा। सीएम की इस घोषणा के मायने इसलिए बड़े है कि वर्ष 2009 से तोशाम में खनन बंद होने की वजह से 20 हजार लोगों का बेरोजगार छीन गया और बिल्डिंग मैटीरियल न उपलब्ध होने से आमजन परेशान था। खनन के लिए लोग इसने बेताब दिखे कि जैसे ही सीएम ने एक दिसंबर से खनन शुरू करने की घोषणा की तो रैली में ही लोग ढोल-नगाडे पीटने लगे। मुख्यमंत्री ने रैली में तोशाम हलके में सौगातों का पिटारा खोला और 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त योजनाओं के लिए भी मंजूर किए।

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जमकर बोले। कहा, प्रदेश में बीजेपी की सरकार दो साल 11 दिन हो गए हैं। इस सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म करने में सफलता हासिल कर ली है। कार्यों में पारदर्शिता बरती जा रही है। पहले अध्यापक तबादलों के लिए नेताओं, दलालों, अफसरों के चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं होने पर जेब में पैसे लेकर तबादले के चंडीगढ़ पहुंचते थे। अब एक बटन के साथ 32 हजार तबादले हो चुके हैं। विकास कार्यों में सता पक्ष का विधायक न होने पर भेदभाव होता था। लेकिन अब 90 विधानसभा क्षेत्रों का बराबर विकास होगा। भर्तियों में पर्ची सिस्टम बंद हो गया है। भर्तियों में अब किसी प्रकार की सिफारिश की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले जहां इंटरव्यू की लिस्ट को बदल दिया जाता था अब इंटरव्यू की अंतिम तारीख को बच्चा इंटरव्यू देकर घर नहीं पहुंचता उससे पहले रिजल्ट आउट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकिशन ने अपनी तकलीफों से सुसाइड किया: खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बामला निवासी पूर्व सैनिक की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि रामनिवास ने तकलीफों के कारण सुसाइड किया है। शहीद का सम्मान नहीं दिया जा सकता आर्थिक तकलीफ में मदद दी जा सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व कांग्रेस के नेता राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को उछाल रहे हैं। न्यायालय ने भी मामले में मना किया है और हम भी मना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें