फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वापसी को लेकर छात्रों ने ढाई घंटे की तालाबंदी

Tue, 04 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खत्‍म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में कॉलेज मेें एडमिशन के समय अधिक वसूली गई फीस वापिस करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को करीबन ढाई घंटे कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोध जताया। दोपहर बाद शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज प्रशासन को फीस वापिस करने के लिए पत्र लिखकर सूचित किया। उसके बाद कॉलेज उप-प्राचार्या मंजू शर्मा ने छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।

छात्र संघर्ष समिति की ओर से फीस वापिस करने की मांग को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। आंदोलन को लेकर सोमवार को कॉलेज विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए मुख्य गेट पर ताला लगाकर कॉलेज, जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीबन साढ़े बारह बजे उप-प्राचार्या मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर निदेशालय की ओर से मिले फीस वापसी का पत्र दिखाया। साथ ही जूस पिलाकर भूख हड़ताली छात्र लोकेश, पुनीत, प्रदीप, सचिन व पंकज की भूख हड़ताल समाप्त कराई। उप-प्राचार्या ने बताया कि विद्यार्थियों की करीबन 31 लाख रुपये की अतिरिक्त चार्ज की गई फीस को निदेशालय ने वापस करने के निर्देश मिल गए। एक से दो दिनों में विद्यार्थियों को फीस वापस कर दी जाएगी। इस अवसर पर मंदीप सुई, नवीन, टोनी टीटानी, गौरव, क्रांति, विनोद गिल, अजय सोनी, राहुल, विवेक, शीतल, प्रीति, अंजू, रेनू, प्राची, मेघा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूख हड़ताली छात्रों का अस्पताल में कराया भर्ती
पंाच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र लोकेश, पुनीत, प्रदीप के स्वास्थ्य में गिरावट व कमजोरी के कारण दोपहर बाद आंदोलन सफल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद करीबन सवा दो बजे डिस्चार्ज कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें