भिवानी जिले के बहल क्षेत्र के नूनसर गांव के एक किसान ने बिधनोई गांव के खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
शनिवार को बिधनोई गांव के किसानों ने खेत में एक व्यक्ति को पेड़ से लटके देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव की शिनात करवाई तो मृतक की पहचान नूनसर गांव के हरि सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। पुलिस जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक विवाहित था तथा उसके दो लड़कियां है।