फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न रोकने को हर गांव में नियुक्त होंगी महिला वालंटियर: मेनका

Wed, 28 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि बाल एवं महिला उत्पीड़न रोकने के लिए केंद्र सरकार हर गांव में वालंटियर की नियुक्ति करेगी। ये वालंटियर महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न की घटनाओं पर नजर रखेंगी और पुलिस तक पहुंचाएंगी। हर गांव में महिला वालंटियर की नियुक्ति अगले साल तक हो जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां आदर्श महिला कॉलेज के 17 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में कहीं समय से पहले लड़कियों की शादी होती है, पति पत्नी की पिटाई करता है। दहेज और मां-बाप बच्चों को स्कूल नहीं भेजते आदि मामले होते हैं। ऐसे उत्पीड़न के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए हर गांव में महिला वालंटियर की नियुक्ति होगी। सभी गांवों में अगले साल तक नियुक्ति हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ई-बॉक्स कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। कोई भी लड़की अपने उत्पीड़न से संबंधित गुप्त तरीके से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इन शिकायतों पर तुरंत व प्रभावी कार्रवाई होगी। केंद्रीय मंत्री निर्भया नामक वन स्टॉप सेंटर व पेनिक बटन आदि योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि अब तक देश में इस तरह के 17 केंद्र खोले जा चुके हैं। इन सेंटर पर चिकित्सक, पुलिस, नर्स, वकील आदि की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन


विभाग के लोग संलिप्त मिले तो होगी कार्रवाई
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ की सुखना लेक बतखों के मामले में यदि वाइल्ड लाइफ विभाग के लोगों के शामिल हैं तो इस मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें