फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों पर 1.50 लाख का जुर्माना

Sun, 07 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में शनिवार को बिजली निगम अधिकारियों की टीम ने गांवों में बिजली चोरी रोकने को लेकर छापेमारी की। इस दौरान  आठ उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। इन चोरों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


बिजली निगम एसडीओ जयप्रकाश ने बताया कि बिजली की चोरी रोकने  लिए निगम अधिकारियों की टीम ने गांवों में औचक छापेमारी की।  टीम में जेई मोहित, फोनमैन आनंद ने गांव भागवी, इमलोटा आदि गांवों में बिजली की चोरी रोकने लिए औचक छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने दर्जनों की संख्या में मकानों में जाकर मीटरों की जांच की। कई मीटरों में गड़बड़ी की भी शिकायतें मिली हैं। गांवों में  कई उपभोक्ता बिजली की सीधे तौर पर चोरी करते देखे गए। इस दौरान टीम ने गांव भागवी व इमलोटा में आठ उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा। टीम ने चोरी के सुबूत के तौर पर तारों के फोटो भी लिए हैं। एसडीओ जयप्रकाश ने बताया कि आठ चोरों  पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें