फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की तीन घटनाओं में तीन ने गंवाई जान

Sun, 25 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी में करंट की चपेट में आकर तीन अलग-अलग जगहों पर तीन की मौत हो गई। हादसों में एक एसपीओ (सहायक पुलिस अधिकारी) व दो किसानों की मौत हो गई। लोहानी गांव में घर में ही एसपीओ को करंट लगा तो डाडमा में खेत में काम कर रहे किसान को करंट लगा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना हरियावास में हुई। खेत से गुजर रही हाईटेंशन तारों को पाइप छू जाने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लोहानी गांव में पुलिस विभाग में सहायक पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत विष्णु(38) को घर में ही अचानक करंट लगा। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई जयभगवान  ने बताया कि वह तो खेत में काम करने गया हुआ था। जब तक पहुंचा उसके भाई की मौत हो चुकी थी। घर में ही करंट लगा है। उसका भाई कैरू चौकी में कार्यरत था। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामला जूई चौकी क्षेत्र का है और जूई चौकी पुलिस को सूचित कर दिया है।

दूसरा मामला बाढड़ा क्षेत्र के गांव डांडमा में हुआ। करीब एक बजे खेत में काम कर रहे युवक मुकेश(32) की करंट लगने से मौत हो गई। मुकेश खेत में काम कर रहा था  परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन हरिचंद ने बताया कि मुकेश खेती बाड़ी करता था। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामला बाढड़ा थाना क्षेत्र का है और बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया गया है।
विज्ञापन


हाइटेंशन तारों से पाइप छूआ, किसान की मौत
हरियावास गांव में एक युवा किसान की खेत में हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय किसान खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, हरियावास गांव का किसान राजेश (24) शुक्रवार शाम सात बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। उसके साथ उसका साथी प्रदीप भी था। जैसे ही राजेश ने खेत में जाकर फसल में लाइन बदलने के लिए पाइप को ऊंचा किया तो पाइप बिजली की हाइटेंशन तारों को छू गया और पाइप में करंट आ गया। राजेश करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय मृतक का साथी प्रदीप उससे कुछ दूरी पर था इसलिए वह सुरक्षित बच गया। गांव के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि राजेश शाम को गांव के खेल ग्राउंड में खेलते खेलते अपने दोस्तों को यह कहकर गया था कि शाम को सात बजे लाइट आएगी। इसलिए, वह खेत में पानी की लाइन बदलने जा रहा है। खेत में जाते ही हादसा हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें