फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 23 Nov 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के मंढोली कलां गांव में खेत में फसल में पानी देते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची बहल पुलिस ने मृतक का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंढोली कलां निवासी सोमबीर ने बताया कि मंगलवार को उसका पिता महेंद्र (50) रोजाना की तरह अपने घर से खेत में फसलों में पानी देने के लिए गया था। खेत के हिस्से में पानी देने के बाद वह जैसे ही लाइन बदलने के लिए पाइप उठाने लगा तो पाइप खेत में गुजर रही हाइटेंशन तारों से टकरा गया। पाइप तारों से टच करते ही महेंद्र करंट की चपेट में आ गया तथा उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें