फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.बावा मर्डर केस: आईएमए हर रोज देगी डीसी व एसपी को ज्ञापन

Tue, 20 Dec 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के डा. केएल बावा मर्डर के आठ दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से शहर के चिकित्सकों में रोष बढ़ता जा रहा है। आईएमए ने हर रोज डीसी व एसपी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।

सोमवार को आईएमए के बैनर तले हुई शहर के चिकित्सकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईएमए के जिला  प्रधान डा. गौरव अरोड़ा ने कहा कि गत सोमवार को डा. केएल बावा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी लेकिन आज 8 दिन का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर मृतक के परिजनों, चिकित्सकों व शहर के प्रमुख लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


आईएमए ने फैसला लिया है कि शहर के चिकित्सक प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर इसके बावजूद भी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आईएमए बंद का निर्णय भी ले सकती है।
डा.अरोड़ा ने बताया कि 20 दिसंबर को यहां गणपतराय मातृ सेवा सदन में पहले आईएमए व शहर के अन्य संगठनों की बैठक आयोजित की जाएगी। बाद में शहर में सामाजिक संगठनों को साथ लेकर कैंडल मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में आईएमए के उपप्रधान डा. करण पूनिया, महासचिव डा. दिव्यकीर्ति आहूजा, कोषाध्यक्ष डा. स्वस्ति शर्मा, डा. प्रेम चराया, डा. सरीन समेत अनेक चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें