फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु भोज, डीजे और शराब की अवैध बिक्री पर पाबंदी

Mon, 28 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
धामाणा खाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव खरक खुर्द में 12 धामाणा खाप की पंचायत में डीजे, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या व अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। खाप के अंतर्गत आने वाले गांव खरक खुर्द, खरक कलां, रेवाड़ी खेड़ा, नौरंगाबाद, बामला, ढाणी हरसुख, केलंगा, सिरसा घोघड़ा व सैय गांव के प्रतिनिधियों ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया।
विज्ञापन


रविवार को पंचायत की अध्यक्षता करते हुए 12 धामाणा खाप के प्रधान ऋषि ने पंचायत में मौजूद लोगों से सामाजिक कुरीतियों अंकुश लगाने के लिए विचार रखने को कहा। पंचायत में मौजूद प्रतिनिधियों ने आपस में चर्चा कर मुख्य बिंदुओं को चिन्हित कर नशा, कन्या भ्रूण हत्या, विवाह-शादी में डीजे बजाने आदि पर रोक लगाने का समर्थन किया। पंचायत में कैप्टन गुगन सिंह सैय व डॉ. देवेंद्र ने बताया कि  गांव में जगह-जगह अवैध शराब बिक्री के कारण गांव में हालात खराब होते जा रहे हैं। ज्यादातर युवा नशे की ओर बढ़ता जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गांव में अवैध शराब पर रोक लगानी जरूरी है। पंचायत में मौजूद लोगों ने गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या पर भी रोक लगाने के लिए कहा इस पर सभी गांव के लोगों ने सहमति जताते हुए अपने-अपने गांवों में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान किया। इस मौके पर टीनू आजाद रेवाड़ी खेड़ा, बीडीसी चंद्रपाल, डा. भोलू फौजी, प्रकाश फौजी, कमल फौजी, राजू चहल, तेलुराम, कुलदीप परमार, सरपंच सैय कपूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें