फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास रैली में बवानीखेड़ा को सीएम ने दी 150 करोड़ की सौगात

Mon, 19 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र को 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से 29 करोड़ रुपये सड़क, 16 करोड़ नहर निर्माण, 10 करोड़ बवानीखेड़ा कस्बे के विकास व पांच करोड़ रुपये सीवरेज लाइन बिछाने पर खर्च होंगे।

रविवार को गांव तिगड़ाना के बाबा परमहंस स्पोर्ट्स ग्राउंड में हुई विकास रैली में मुख्यमंत्री ने विधायक बिशंभर वाल्मीकि की ओर से रखे गए मांगपत्र पर अपनी मंजूरी की मुहर लगाते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, नहरी पानी, माइनर निर्माण, सड़क निर्माण, पेयजल, सीवरेज, योग व्यायामशाला, आंगनबाड़ी केंद्र, चौपाल, ग्राम सचिवालय इत्यादि से संबंधित सभी गांवों की विकास योजनाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बवानीखेड़ा कस्बे में पांच करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने, एक करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटें व सफाई व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बवानीखेड़ा हलके को अलग से विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये और देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से जमालपुर द्वितीय में कन्या प्राथमिक स्कूल खोलने, 16 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नई नहरें बनवाने, 29 करोड़ की लागत से सड़कें बनवाने, जाटू लोहारी तालू, बलियाली, चांग,सरसा घोघड़ा, पुर आदि गांवों में दो एकड़ जमीन में योग व्यायामशालाएं स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रैली में बताया कि करनाल में स्थापित होने वाले बागवानी विश्वविद्यालय का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा।

अपनी ही मांगों को नहीं रख पाए विधायक
जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभा के आयोजक विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने तीन मांगों पर खास जोर दे रहे थे, लेकिन रैली में इन मांगों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोले। रैली के मंच से बवानीखेड़ा को उपमंडल का दर्जा दिलाने, खरक में महिला कॉलेज, बवानीखेड़ा में आईटीआई खुलवाने की मांग पर कोई चर्चा नहीं हुई। जबकि, जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के बीच विधायक ने इन तीन मांगों को जोर-शोर से उठाने की बात कही थी। विधायक का इन तीनों मांगों के बारे में जिक्र तक न करना आश्चर्यजनक है।

रैली खत्म होते ही होर्डिंग पर टूटे लोग
रैली खत्म होते ही लोग रैली स्थल पर लगे होर्डिंग पर टूट पड़े। लोगों ने खंभों पर लगे होर्डिंग व बैनर उतारकर ले गए। इस काम में युवाओं के साथ-साथ महिला व बच्चे भी पीछे नहीं रहे।

विधायक सुखविन्द्र मांढी नहीं पहुंचे रैली में
बाढडा से विधायक सुखविन्द्र मांढी सीएम की लगातार दूसरी रैली से नदारद रहे। तोशाम में आयोजित सात नवंबर को रैली में भी विधायक मौजूद नहीं थे। आज की बवानीखेड़ा रैली में भी सुखविंद्र मांढी नहीं दिखाई दिए।

सीएम से नहीं मिलने दिया तिगड़ाना की महिला हाकी खिलाड़ियों को
रैली स्थल पर कोच की मांग को लेकर जैसे ही तिगड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की महिला हाकी खिलाड़ी सीएम से मिलने पहुंची। पुलिस व प्रशासन ने उन्हें बीच में ही रोक लिया और उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया गया। महिला खिलाड़ी किरण, मुस्कान, निधि, वर्षा, प्रीति, ललिता ने बताया कि उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया गय। वे हाकी कोच की मांग कर रही थी। उल्लेखनीय है कि तिगड़ाना के इस स्कूल ने प्रदेश को अनेक राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है।
विज्ञापन


ये रहे रैली में मौजूद
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सीपीएस श्यामसिंह राणा,सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋृषिप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, भाजपा सचिव मुकेश गौड, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुन्दर अत्री सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें