फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर ने आग लगने से व्यक्ति झुलसा

Fri, 29 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी के गांव सांवड़ में  एक व्यक्ति लीकेज सिलेंडर में आग लगने से झुलस गया। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन महेश ने बताया कि वह घर पर अकेला था। चाय बनाने के लिए उसने मिट्टी के चूल्हे में आग जलाई थी। इसी दौरान रसोईघर में चूल्हे के पास रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। एकाएक आग भड़कने से लपटों में आकर वह झुलस गया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घटना में महेश के हाथ-पांव आग से झुलस गए। इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना हादसा और बढ़ा हो सकता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें