साहब, मजदूरी मांगने गए थे तो ठेकेदार ने कहा कि मेरी शिकायत की है। तुम्हें गोली मार दूंगा। तुरंत यहां से भाग जाओ। 66 मजदूरों के 19 लाख रुपये ठेकेदार में फंसे है। ये गुहार उत्तर प्रदेश के गांव बरहद के मजदूरों ने एसपी आवास पर लगाई।
मजदूरों ने बताया कि गांव के करीब 66 मजदूर भिवानी के गांव मुंढाल खुर्द में एक भट्ठे पर टाइल बनाने का काम करते थे। ठेकेदार पूरी मजदूरी देने की बजाए सिर्फ खर्चे-खर्चे के रुपये देता। आठ महीने काम किया। तय अनुसार कुल मजदूरी 27 लाख रुपये बनती है। इसमें से उन्हें सिर्फ आठ लाख रुपये ही मिले है बाकी 19 लाख बकाया है। भट्ठे में कुछ ठेकेदार हिस्सेदार है। अब एक के बाद मजदूरी मांगने जाए तो दूसरे के पास भेज देता है और दूसरा तीसरे के पास। उन्हें टरकाया जा रहा है। इसकी शिकायत शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में की। अब मजदूरी मांगने गए तो ठेकेदार बोला कि गोली मार दूंगा, यहां से भाग जाओ। मजदूर ओमप्रकाश, सुकेंद्र ने बताया कि वे गांव से यहां कमाने आए थे और पिछले आठ महीने से मजदूरी कर रहे है। इसके बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं मिल रही। उनके परिवार को बंधक बनाकर काम करवाया गया। बार-बार मारपीट की गई।