फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में भीड़े कर्मचारी, थाने में की शिकायत

Sat, 01 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
भिवानी कोर्ट परिसर में कोर्ट के ही एक महिला व पुरुष कर्मचारी में विवाद हुआ। गाली गलौच हुई और जमकर हंगामा हुआ। बाद में इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दी गई।
विज्ञापन


मामला दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे का है। कोर्ट के ही एक महिला व पुरुष कर्मचारी के बीच विवाद हुआ। बताया जाता है कि महिला कर्मचारी का रोहतक ट्रांसफर हो गया है। इसी बात पर महिला कर्मचारी व पुरुष कर्मचारी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि कोर्ट परिसर में ही गाली-गलौच शुरू हो गई। आसपास लोग एकत्रित हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। बाद में पुरुष कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दी।
मामले में सिविल लाइन थाना से एसएचओ संजय बिश्रोई ने बताया कि कोर्ट परिसर में हुए विवाद की शिकायत आई है।अभी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें