भिवानी के चरखी दादरी के गांव कालुवास के समीप रविवार सुबह बाइक और कार की हुई आमने-सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों को गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। दोनों चचेरे भाई गांव गोजरवास के रहने वाले हैं और किसी काम से बाढड़ा की तरफ जा रहे थे।
गांव गोजरवास निवासी देशराम व होशियार सिंह रविवार सुबह करीब नौ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव कालुवास की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कालुवास के समीप कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से कार चालक ने उन्हें संभाला और अचेत अवस्था में उन्हें लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।