फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन मिल में आग, सवा करोड़ की रूई और कपास जलकर राख

Tue, 25 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के बापोड़ा गांव स्थित कॉटन में मिल में दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से करीब सवा करोड़ की रूई, कपास और बिनौले जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की चार गाड़ियों से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हादसा दोपहर बाद करीब 3:20 पर हुआ। बापोड़ा गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा जिनिंग फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है मगर बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग फैक्ट्री में खुले में रखे रूई के ढेर में लगी। जिस कारण तेजी से फैली। देखते ही देखते रूई से आग की लपटे उठने लगी। दूर तक धुआं और आग की लपटे ही नजर आ रही थी। मिल संचालक ने दमकल विभाग को सूचित किया तो वहां काम कर रहे मजदूरों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग सूखी रूई में होने के कारण तेजी से फैली। फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए मगर रूई में होने के कारण खासी मशक्कत करनी पड़ी। एक के बाद एक दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं पास के एक ट्यूबवेल से पानी की व्यवस्था की गई ताकि दमकल विभाग की गाड़ियों को मुख्य कार्यालय तक न भागना पड़े। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर एहतियात के तौर पर दमकल विभाग के कर्मचारी वहीं जमे हुए थे।

करीब सवा करोड़ का सामान जल गया
आग से करीब सवा करोड़ का माल जल गया। करीब 450 क्विंटल रूई जल गई तो करीब एक हजार क्विंटल कच्चा माल यानी कपास। इसके अलावा बिनौला भी जल गया। यह कहना है दुर्गा जिनिंग फैक्ट्री मालिक पवन कुमार का। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद जब फायर बिग्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंची तो उन्हें मजबूरन उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को फोन करना पड़ा। जिसके एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि फायर बिग्रेड कर्मचारी देरी से पहुंचने की बात को नकार रहे है। फायर बिग्रेड के कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुंच गये थे तथा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था।

पहले देरी और फिर पहिया फंसा
फायर बिग्रेड के पानी भरने का एक पंप खराब होने के चलते फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने देरी से पहुंची। पहले गाड़ियां देरी से पहुंची और बाद में फैक्ट्री की दीवार के साथ लगती कच्ची गली से फायर बिग्रेड की गाड़ी अंदर जाने लगी तो पहिया धंस गया। जिसे निकालने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिस कारण आग बुझाने में भी देरी हुई।
विज्ञापन


तीन साल पहले भी लगी थी भीषण आग
फैक्ट्री में आग का यह दूसरा मामला है। इससे पहले करीब तीन साल पहले इस फैक्ट्री में भयंकर आग लगी थी और लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। मगर इस बार उससे भी भयंकर आग लगी और करीब सवा करोड़ का माल जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें