फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 केंद्रों पर 1536 कर्मचारियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 20 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाकर 1536 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। 1800 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक जिले में 3060 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना है। जिसके बाद अब तक कोरोना पॉजिटिव मृतकों का आंकड़ा 144 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान अब तेज हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ 20 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया। सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें वैक्सीनेशन अभियान में जुटी रही। साथ ही कर्मचारियों को वैक्सीन के फायदे बता वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी किया।यहीं कारण रहा कि अब तक जहां कर्मचारी वैक्सीनेशन ने घबरा रहे थे। वहीं, शुक्रवार को एक ही दिन में 1536 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि विभाग ने 1800 कर्मचारियों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था।
दो नए केस आए सामने, एक व्यक्ति ने तोड़ा दम
हिसार के एक निजी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना आई है। ढाणी हरसुख क्षेत्र के करीब 53 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। उसे पहले भी अन्य बीमारियां थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। शुक्रवार दोपहर बाद कोविड-19 नियमों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। अब तक जिले में 144 कोरोना पॉजिटिव अपनी जान गवा चुके है। वहीं शुक्रवार को दो नए केस भी सामने आए। जिसके बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर नौ तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 6311 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिनमें से 6159 ठीक हो चुके है।
विज्ञापन

कहां कितनों को लगी वैक्सीन
केंद्र वैक्सीन लगी
मानहेरू 151
मिरान 60
बवानीखेड़ा 75
सूई 86
बामला 92
अलखपुरा 79
ढिगावा 60
खरक 123
नकीपुर 87
तालू 42
चांग 100
ईएसआई अस्पताल 30
जालान 56
तोशाम 82
धनाना 64
जूई 41
जमालपुर 30
लोहारू 40
सामान्यअस्पताल 112
केएम स्कूल 126
आज 20 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है। इन केंद्रों पर 1536 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। शनिवार को 13 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। लिस्ट में जिसका भी नाम आए, उन सभी को बिना किसी झिझक के वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि वे सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष, स्वास्थ्य विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें