फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार आने पर लगाई जाएगी अधिकारियों पर लगाम: किरण

Mon, 26 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल इमेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि न तो भाजपा के नेता काम करने को लेकर गंभीर है, ना ही अधिकारी। कांग्रेस की सरकार आने पर अधिकारियों पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से शहर डस्टबिन डंप बना हुआ है। लोगों को शहर की बदहाली की फोटो सीएम विंडो पर डालनी चाहिए, ताकि सीएम को हकीकत का पता चल सके। अगर एक महीने के अंदर सफाई व्यवस्था सही नहीं की गई, तो पार्टी शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों को उन्होंने सिरे से नकारा। तो सांसद धर्मबीर द्वारा मुख्यमंत्री की चरखी दादरी रैली में पूर्व सीएम चौ. बंसीलाल को प्रदेश में समान विकास करवाने वाला सीएम बताए जाने पर सीएलपी लीडर ने चुटकी लेते हुए कहा कि धर्मबीर कांग्रेस में वापसी के लिए रास्ता बना रहे हैं। कांग्रेस में आने के लिए उनका खुले दिल से स्वागत है। उन्होंने कहा कि करनाल में तीसरे दल की बयानबाजी केवल ध्यान बंटाने के लिए की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम प्रताप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ढोला, अमर सिंह, हरी सिंह सांगवान, शीशराम चैयरमेन, अशोक बवानीवाला, देवराज महता, अशोक शर्मा, खुशीराम शर्मा, विजय शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बनाया दादरी को जिला बनाने का ढांचा
सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने दादरी को जिला बनाए जाने की घोषणा पर श्रेय लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में ही दादरी को जिला बनाने का मूलभूत ढांचा तैयार किया गया था। लोहारू के 52 गांवों द्वारा दादरी में शामिल होने के विरोध पर कहा कि सरकार इस बात का ध्यान रखे की जो गांव दादरी या भिवानी में शामिल होना चाहता है उसे वहीं जाने की छूट दी जाए। वहीं उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें