फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत

Fri, 15 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के गोविंदपुरा गांव के पास एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए और उसके पीछे चल रही बारातियों से भरी कार उसमें जा टकराई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार देर रात को हुआ। महेन्द्रगढ़ जिला के गांव माईचैन निवासी 28 वर्षीय नरेश अपने दोस्तों के साथ ओमीनी वैन में सवार होकर निमड़ीवाली गांव में अपने  दोस्त की शादी में शिरकत करने के लिए आया। वे रास्ता भटककर हालुवास गांव पहुंच गए। यहां से किसी से रास्ता पूछ वापस जाने लगे तो गोविंदपुरा गांव के कार के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए। बताया जाता है कि किसी जानवर के अचानक आगे आने के कारण ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए। ट्रक के ब्रेक लगते ही पीछे चल रही कार पर चालक संतुलन नहीं रख सका और कार ट्रक में जा टकराई। हादसे में नरेश, नरवीन, अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। नरवीन और अमन का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते हीसदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना से एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान पर ट्रक चालक केखिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कियागया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें