फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने बस सहित चार वाहनों को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित चार की मौत

Tue, 22 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखी दादरी में दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव समसपुर के समीप सोमवार दोपहर कैंटर ने रोडवेज बस सहित चार वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 24 लोग घायल हो गए। इनमें से 14 की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद मुख्यमार्ग की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। दादरी सदर पुलिस टीम को यातायात व्यवस्था बहाल करवाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल में पुलिस ने बस चालक सहित अन्य के बयान दर्ज कर आरोपी कैंटर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। कैंटर में चावल के कट्टे लोड थे। घटना के बाद कृषिमंत्री ओपी धनखड़, विधायक राजदीप फौगाट सहित एसडीएम व अन्य लोग सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

प्
राप्त जानकारी के अनुसार झुंझनू-दिल्ली रूट पर चलने वाली रोडवेज बस दिल्ली जाने के लिए दादरी बस स्टैंड से दोपहर करीब 12 बजे निकली थी। बस अभी गांव समसपुर से निकली ही थी कि इसी दौरान सामने से आ रहा कैंटर बस की ड्राइवर साइड से टकरा गया। टक्कर लगने से बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कैंटर चालक अपना संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारकर अपने साथ घसीटता हुआ दो ट्रैक्टरों से भी सीधा टकरा गया। करीब पचास मीटर तक कैंटर अपने साथ दोनों ट्रैक्टरों व कार को घसीटते हुए ले गया और बाद में सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान एक ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तो वहीं दूसरा ट्रैक्टर पीछे जुड़ी ट्राली में ही घुस गया। कैंटर पलटने के बाद चालक व परिचालक उतरकर फरार हो गए। हादसे में बस में सवार एक ढाई वर्षीय बच्चे सहित उसकी मां तथा मध्य प्रदेश निवासी युवक की मौत हो गई वहीं बस में सवार करीब 55 सवारियों में से चालक-परिचालक सहित 19 सवारियों को चोटें आईं। क्षतिग्रस्त कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकालने में ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन को आधा घंटा लग गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और आसपास के तीन-चार गांवों के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

यूपी, एमपी व राज्स्थान के ज्यादा लोग थे बस में सवार   
हरियाणा रोडवेज बस में ज्यादातर दूसरे राज्यों के लोग सवार थे। हादसे में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले करीब पंद्रह लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों को चोटें आई हैं। राजस्थान के बस में आठ लोग सवार थे जिनमें से मां-बेटे की मौत हो गई जबकि मृतका के भाई सहित तीन अन्य घायल हो गए। मध्य प्रदेश राज्य के भी करीब पांच लोग बस में सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दंपति सहित उनका बेटे को चोटें आई।
विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में मध्य प्रदेश निवासी राजू, राजस्थान के चूड़ी-चतरपुरा निवासी महिला पूनम व उसके ढाई वर्षीय बेटे दीक्षांत और हंसावास खुर्द निवासी अंकुर(22)की मौत हो गई।

ये हुए घायल
हादसे में चरखी दादरी के गांव समसपुर निवासी महिला लक्ष्मी, रणबीर, समसपुर निवासी सौरभ व ट्रैक्टर चालक मुकेश, नीमड़ी निवासी मोनू, रानीला निवासी विनोद, दादरी निवासी बस परिचालक प्रवीण व गांव घसौला निवासी चालक सुनील, गांव चांगरोड निवासी अमित, राजस्थान के सीकर निवासी श्रीराम व चेतन, अुर्जन, उत्तर प्रदेश के मिंगानी निवासी मोनू, नंदपाड़ा निवासी नीरज, राकेश, बुपनिया निवासी जयभगवान, राजबीर व राजेश, मध्य प्रदेश निवासी दंपति विनीता व कुंदन सहित उनका बेटा बीरेण को चोंटें आई। इन घायलों में सुनील, प्रवीण, सौरभ, मोनू, मुकेश, श्रीराम, नीरज व राकेश को छोड़कर सभी को रेफर किया गया है।

हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवा दिया गया था। अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हादसे में बस सवार चार की मौत हुई जबकि कई घायल है।
विज्ञापन

जगराम, चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें