चरखी दादरी में दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पर गांव पांडवान व बिरही कलां के बीच ब्रेक फेल होने से एक वैन सड़क किनारे पंचर खड़े डंपर से टकरा गई। घटना में वैन चालक सहित दिल्ली निवासी दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाबरपुर निवासी मधु सुदन अपने बेटे की सगाई करने पिलानी गए हुए थे। वीरवार देर शाम जब वो पिलानी से वापिस लौट रहे थे तो बिरही कलां व पांडवान के बीच अचानक उनकी वैन के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा टकराई। घटना में वैन सवार मधु सुदन व चालक मुकुल को चोटें आई। वहीं, इस दौरान वैन में सवार मधु सुदन की पत्नी अंजू व चार बच्चे कुशल मंगल है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।