फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सेकेडरी वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 नवंबर से

Sat, 05 Nov 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2017 के लिए सामान्य शुल्क (700 रुपये) के साथ ऑनलाइन पंजीकरण सात नवंबर से 26 नवंबर तक किए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक सौ रुपये विलंब शुल्क, चार दिसंबर से 10 दिसंबर तक तीन सौ रुपये विलंब शुल्क और 11 से 17 दिसंबर तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराया जा सकता है। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में अतिरिक्त विषय लेने पर प्रति परीक्षार्थी 150 रुपये शुल्क अलग से होगा। पंजीकरण के समय अतिरिक्त विषय के तौर पर चुने गए विषय विशेष को बाद मे ऐच्छिक विषय के रूप में बदला नहीं जाएगा।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट बीएसईएच डॉट ओआराजी डॉट इन पर लॉग ऑन करे। पंजीकरण केवल ऑनलाइन होगा। परीक्षा शुल्क ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिग से जमा करवाया जा सकता है। सफल पंजीकरण, शुल्क जमा कराने पर, प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न हुई पंजीकरण व शुल्क की प्राप्ति की हार्ड प्रति निकलवाकर विद्यालय, संस्था अपने पास संभाल कर रखना होगा। पंजीकरण के समय किसी प्रकार की कठिनाई आने पर हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 व स्कूल डॉट बीएसईएच एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें