फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

Tue, 01 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

आदमपुर दाड़ी के समीप सोमवार शाम हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल युवक की भी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त गांव चांगरोड़ निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में हादसे में मौके पर ही दम तोड़ने वाले दोनों युवकों के शवों का भी पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार शाम गांव आदमपुर दाड़ी के समीप स्पलेंडर और अपाचे बाइक की आमने-सामने की भिंड़त में अजय और नांगल चौधरी के गांव थनवास निवासी विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक को गंभीर हालत के चलते सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई भेजा गया था। मृतक की शिनाख्त चांगरोड़ निवासी कृष्ण के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें