फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में पूरा होगा रेवाड़ी-भिवानी-हिसार रेल लाइन का विद्युतीकरण

Fri, 28 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electric train - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
तोशाम। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी-भिवानी-हिसार लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और करीब एक माह तक विद्युतीकरण की तार बिछाई पूर्ण होगी। सांसद जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव भारीवास में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री और सरकार का प्रयास है की आधे समय में रेल मुंबई-कोलकरता कैसे पहुंचे। इसके लिए देश व प्रदेश में रेलवे का काम जोरों पर है कि समय से पहले ये सभी कार्य पूर्ण हों। सांसद ने गांव भारीवास, झूल्ली, सिढ़ाण, मंढ़ाण आदि गांवों के दौरे पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि  7 नवंबर को तोशाम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आएंगे। इस मौके पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र बापौड़ा, महेंद्र सिंह, पवन लक्ष्मणपुरा, रामफल गाला, टोनी बराला, बीडीसी वाईस चेयरमैन अनिल झूल्ली, सूरजमल बीडीसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें