फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल मिल में आग, सात लाख की कपास जलकर राख

Fri, 28 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fire - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा की गोयल ऑयल उद्योग में शुक्रवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग कपास के गोदाम में लगी थी जिस कारण तेजी से फैलती गई। आग से करीब सात लाख की कपास जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों और मिल मजदूरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन

आग दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लगी। बापोड़ा गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित गोयल ऑयल मिल के कपास गोदाम में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। मिल मजदूर आग बुझाने के प्रयास में जूट गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में करीब पांच क्विंटल कपास थी। इसकी कीमत करीब 25 लाख है। अनुमान है कि करीब सात लाख की कपास जलकर राख हो गई। कुछ रूई में भी आग लगी। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए मगर कयास है कि शार्ट सर्किट से ही आग लगी। फैक्ट्री संचालक हनुमान प्रसाद ने बताया कि बीड़ी पीना मना है। ऐसे में संभावना है कि शार्ट सर्किट से ही आग लगी। आग से करीब सात लाख की कपास जल गई।
विज्ञापन


पिछले साल जल गई थी कपास और मशीनें
फैक्ट्री में पिछले साल भी आग लगी थी और करीब 15 से 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया था। जिसमें माल के साथ मशीनें भी जल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें