फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई अकेला तो कोई दलबल के साथ मतदाताओं के यहां शीश नवाने पहुंचा

विज्ञापन
39 फोटो अपने चुनाव चिन्ह को घर के बाहर रखकर चुनाव प्रचार करते हुए प्रत्याशी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बहल। शुक्रवार शाम को जिला परिषद व पंचायत समिति के रविवार को होने वाले चुनावों के लिए शोरगुल रुका तो शनिवार को प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार किया। प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए अपने वादे-इरादे बताए। कोई प्रत्याशी अकेला घर-घर घूमा तो कोई दल बल सहित मतदाताओं के द्वार पर शीश नवाने पहुंचा। पूरे दिन कस्बे में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

हालांकि, पंचायत समिति के प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क तक ही सीमित रहे पर जिला परिषद के प्रत्याशी दलबल सहित लोगों के घर, दुकान पर पहुंचते रहे। प्रत्याशियों ने लोगों को अपने अगले पांच साल की योजना के बारे में बताया और वार्ड के विकास के लिए मतदान की अपील की। कुछ प्रत्याशियों ने मतदाताओं की दूर-दराज के रिश्तेदारों का सहारा लिया और उनको बुलाकर लोगों के घरों तक पहुंचे। इसके अलावा शनिवार को विभिन्न गली मोहल्लों में प्रत्याशियों को तौलकर सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहा। किसी ने अपने प्रत्याशी को केलों से तौला तो किसी ने सेब से। एक जगह पर तो अलग ही नजारा देखने को मिला जब एक प्रत्याशी को गुलाबजामुन से तौला गया और उसकी जीत के नारे लगाए गए। प्रत्याशी को तौलने के बाद फल और मिठाइयां वे लोगों में बांटी गईं।
पूरी तरह से हाईटेक रहा चुनाव, नुक्कड़ नाटक मंडली उतारी
यह पहला चुनाव है जिसमें जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव पूरी तरह से हाईटेक रहा। प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए जहां सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार किया वहीं शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। इसके अलावा पहली बार चुनावों में यह देखने को मिला है जब प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए नुक्कड़ नाटक मंडलियां उतारी। चार से पांच सदस्यीय नुक्कड़ नाटक मंडली ने कस्बे में जगह- जगह प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इसके अलावा प्रत्याशियों के प्रचार में हाथ में पोस्टर लेकर गली-गली घूमे।
विज्ञापन

प्लास्टिक से बने निशान का हुआ प्रयोग, किसी ने बांटी टी शर्ट
इस बार प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। अपने चुनाव चिह्न की छाप लोगों के मन में पक्की करने के लिए भी अलग-अलग पैंतरे अपनाए। किसी ने प्लास्टिक से बने निशान बांटे तो किसी ने ईवीएम में अपने चुनाव निशान का नंबर प्रदर्शित करती हुई टी शर्ट बांटी। इसके अलावा प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्न के छोटे पोस्टर्स भी घर-घर पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें