फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से आने वाला पानी पंजाब का नहीं : धर्मबीर

विज्ञापन
16 फोटो पत्रकारों से बातचीत करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने एसवाईएल को लेकर दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा को पानी देने से रोकने वाला कौन होता है। ये पानी पंजाब का नहीं, केवल पंजाब से होकर आता है। उन्होंने कहा कि हिमालय से आना वाला पानी कई प्रदेशों से होकर पाकिस्तान तक जाता है। ऐसे में हरियाणा ने दिल्ली का पानी रोक दिया तो केजरीवाल क्या करेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि कुछ लोग माहौल खराब कर फिर से आतंकवाद व उग्रवाद फैलाना चाहते हैं जो देश के लिए सही नहीं।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रविवार को भिवानी भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब हरियाणा को पानी देने से रोकने वाला कौन होता है। चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एलवाईएल मामला पीएम के भरोसे छोड़ने की बजाय अपने हाउस का सत्र बुला कर प्रस्ताव पास करना चाहिए कि पानी राज्य की बजाय केंद्र का विषय होगा। उन्होंने कहा कि भावना भड़काने की बजाय भगवंत मान मानवता के नाते देश हित में ये पहल करें।
सांसद धर्मबीर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फिर से माहौल खराब कर आतंकवाद व उग्रवाद फैलाना चाहते हैं। केजरीवाल द्वारा पीएम को एलवाईएल का समाधान बताने के सवाल पर सांसद ने कहा कि केजरीवाल भिवानी में अपने गांव खेड़ा में पानी के बारे में पूछे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए और उन्होंने भगवंत मान को धमकाना चाहिए। सांसद ने बताया कि आज दुनिया पीएम मोदी का रुतबा मानती है। हमें इसका फायदा उठाकर ये सोचना चाहिए कि हम 25 साल बाद दुनिया के नेतृत्व कैसे करें। न कि ये सोचे कि कौन किस को पानी देगा या नहीं। धर्मबीर सिंह ने दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों को सलाह के साथ साफ संकेत दिये कि हरियाणा और भाजपा एसवाईएल के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, प्रदेश स्वच्छता विभाग प्रमुख विरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें